फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मंडौला महापंचायत में महिलाएं भी भरंेगी हुंकार

Sat, 22 Feb 2025 10:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
लहचौड़ा में भाकियू महिला कार्यकर्ताओं की बैठक में विचार रखती भाकियू कार्यकर्ता पुष्पा देवी। संवा
विज्ञापन
रटौल। लहचौड़ा गांव में महिलाओं की शनिवार को बैठक हुई। महिलाओं ने कहा कि किसानों को हक दिलाने के लिए महिलाएं पीछे नहीं रहेंगी और 23 फरवरी को मंडौल में होने वाली महापंचायत में महिलाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन

बैठक में चंचल शर्मा, पुष्पा देवी, आशा रानी ने कहा कि मंडौला में किसान पिछले आठ वर्षो से धरना देकर अपनी मांग को लेकर बैठे हुए है, लेकिन आज तक उनकी मार्गों को नहीं माना गया है। भाजपा सरकार में किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है और किसान परेशान हो चुके है। किसानों को उनके गन्ना का मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
किसानों की जमीन को प्रदेश सरकार ने अधिग्रहण कर लिया, लेकिन मुआवजा अभी तक नहीं दिया। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए महिलाएं भी अधिक संख्या मेें महापंचायत में शामिल होगी। इस दौरान पुष्पा देवी, सुमन, बबली, किशना, कोमल शर्मा, क्षमा शर्मा, आशा शर्मा, मिथलेश, कुसम, संगीता, रेनू, सबाना, अंशु आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें