बड़ौत। औसिक्का गांव मेें शौचालय का ताला तोड़े जाने और केयर टेकर के साथ मारपीट की कोशिश का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को गांव की महिलाओं ने केयर टेकर के खिलाफ प्रदर्शन किया और कई आरोप लगाए। उधर, इस संबंध में एक शिकायती पत्र ग्राम प्रधान आरिफ ने सीडीओ को पत्र भेजकर बताया कि केयर टेकर अमरेश का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसकी जगह दूसरी केयर टेकर की नियुक्ति होनी है। इसके अलावा अमरेश के समूह ने आज तक समूह के रुपयों के रखरखाव का कोई हिसाब नहीं दिया। अब हिसाब मांगने पर वह झूठे आरोप लगा रही है। इस संबंध में बीडीओ ज्योति बाला ने बताया कि इसकी जांच एडीओ पंचायत सुधीर तोमर को सौंपी गई है।