बागपत के बाबा लंगड़े वाली बगीची मंदिर में संकष्टी चतुर्थी व्रत की पूजा कराते मठाधीश प्रशांत भा
बागपत। संतान की दीर्घायु और खुशहाल जीवन के लिए सोमवार को महिलाओं ने व्रत रखकर सकट माता और भगवान गणेश का पूजन किया। सकट चौथ पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश और सकट माता और रात में चंद्रमा का पूजन कर अर्घ्य दिया जाता है। बाबा जानकीदास मंदिर के पुजारी पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि सकट चौथ को संकष्टी चतुर्थी, वक्रतुंडी चतुर्थी, माही चौथ और तिलकुटा चौथ भी कहा जाता है। इस दिन बच्चों की दीघार्यु के लिए व्रत रखकर भगवान गणेश, सकट माता और चंद्रमा का पूजन करने का विधान है। सोमवार को सकट चौथ पर मंदिर में सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं ने सकट माता और भगवान गणेश का पूजन कर बच्चों की दीर्घायु और खुशहाली के लिए मन्नत मांगी।