उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक व्यक्ति के साथ जा रही महिला बड़ौत में बस स्टैंड के पास पहुंचकर अचानक शोर मचाने लगी। महिला ने कहा कि उसके साथ आ रहा यह व्यक्ति उसका पति नहीं है। वह उसे जबरन पत्नी बनाना चाहता है। महिला के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस दोनों को कोतवाली लेकर चली गई। इनमें महिला को छोड़ दिया गया और उसके साथ जाने वाले व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की शादी नहीं हुई थी। उसे एक व्यक्ति ने सलाह दी कि हरिद्वार में तुम्हें ऐसी महिला मिल जाएगी जो पत्नी के रूप में तुम्हारे साथ रहेगी। वह दो दिन पूर्व हरिद्वार गया तो वहां एक महिला को पत्नी के रूप में पाने के लिए 64 हजार रुपये में सौदा किया। वह उसे अपने गांव ले आया।