फ़ोटो संख्या 6
बड़ौत। जैन स्थानक बड़ौत में बुधवार को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन व न्यूट्रिमा ब्लड बैंक मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 103 लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमओ बागपत डा़ दिनेश कुमार ने फीता काटकर किया। फाउंडेशन की चेयर पर्सन वंदना गुप्ता ने बताया कि न्यूट्रिमा ब्लड बैंक मेरठ, सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लगातार पांचवां रक्तदान शिविर लगाया गया है, जिसमें रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान डॉ़ अभिनव तोमर, न्यूट्रिमा ब्लड बैंक मेरठ की टीम से डा़ मुकेश, डा़ निशांत, डा़ दीक्षा, सारथी वेल्फेयर फाउंडेशन की पूरी टीम मौजूद रही।