फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों का विरोध करने पर की थी महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। पुलिस ने क्षेत्र के आदर्श नगला गांव के जंगल में महिला बेदो पत्नी राजेंद्र की हत्या का खुलासा कर दिया है। बताया कि हत्यारोपी अशोक के बेदो की पड़ोसीएक महिला से अवैध संबंध थे। बेदो इसका विरोध करती थी। जिसके चलते अशोक ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 18 अप्रैल को वह पूरे दिन खेत पर शराब पीता रहा। शाम में खेत में गेहूं की फसल काट रही बेदो की उसने डंडे से कई वार करके हत्या कर दी। थानाध्यक्ष छपरौली प्रदीप शर्मा ने बताया कि अशोक पुत्र जहान सिंह को हत्या एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, हत्या में प्रयुक्त डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें