फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अस्पताल में दर्द से तड़पती रही महिला, लोगों ने भर्ती कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के दावे फेल हो रहे हैं। वहां मंगलवार को एक महिला दर्द से तड़पती रही और वहां कोई कर्मचारी उसे भर्ती कराने को नहीं मिला। मौके पर अन्य लोगों ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एक अन्य मरीज को लोगों ने खुद स्ट्रेचर खींचकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। अस्पताल में मरीजों के परिजनों को खुद ही स्ट्रेचर खींचना पड़ रहा है। अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के बाहर महिला पेट में दर्द होने पर तड़पती रही, मगर उसे कोई देखने के लिए नहीं आया। उसके पति राजकुमार ने बताया कि महिला को पथरी है और वह मंगलवार को उसकी जांच कराने के लिए आया था। अन्य लोगों की मदद से उसे भर्ती कराया गया। इसके अलावा सरुरपुर का प्रेम भी मंगलवार को अस्पताल में इलाज कराने के लिए आया था। उसे भर्ती कराने के लिए काफी देर तक कर्मचारियों का इंतजार करने के बाद उसके परिजनों ने खुद ही स्ट्रेचर खींचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

इमरजेंसी के बाहर और अस्पताल के मुख्य गेट पर हेल्प डेस्क बनाकर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की व्यवस्था कराई गई है। कुछ लोग खुद ही मरीज को लेकर चल देते है। अस्पताल के स्टॉफ को लोगों को बेहतर सुविधा और इलाज के निर्देश दिए गए है। - डॉ एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें