अमीनगर सराय। गौसपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विवाहिता महसर जहां की मौत होने की सूचना पर गौसपुर गांव पहुंचे उसके पिता मुबारिक अली निवासी नाहली गाजियाबाद ने बताया कि उन्होंने पांच साल पहले बेटी की शादी की थी। बुधवार दोपहर फोन पर बेटी की मौत होने की जानकारी मिली। उन्होंने ने विवाहिता से मारपीट की आशंका भी जताई। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चल जाएगा। इसी रिपोर्ट के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।