फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासिमपुर खेड़ी में महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पति पर गला घोंट कर हत्या करने का आरोप, शादी को हुए थे मात्र दस माह
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। कासिमपुर खेड़ी गांव में शादी के दस माह बाद ही महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई। पति पर गला घोंट कर हत्या का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि दो दिन से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन

अलावलपुर निवासी सन्नवर ने बताया कि उसने अपनी बेटी फरीदा की शादी 10 माह पूर्व कासिमपुर खेडी गांव में आसिफ के साथ की थी। बुधवार को पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनकी बेटी घर में मृत पड़ी है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सन्नवर ने पति आसिफ के खिलाफ गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। परिजनों का कहना कि आसिफ ने फरीदा के साथ मारपीट भी की थी। दो दिन पूर्व उसने फोन करके इसकी जानकारी दी थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर शिवप्रकाश का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें