बागपत। ढाई लाख के इनामी रहे राहुल खट्टा के नाम पर बनाए गए टिकटॉक वीडियो के समर्थन में अब एक महिला भी उतर आई है। टिकटॉक के जरिए ही महिला ने राहुल खट्टा का समर्थन करने वाले गांव के युवकों का आभार जताया। महिला ने यह भी कहा कि कायदे में रहोगो तो फायदे में रहोगे। बता दें कि राहुल खट्टा के नाम से बनाए गए टिकटॉक पर कुछ युवकों ने आपत्तिजनक कमेंट किए थे। जिसके बाद पाबला और खट्टा गांव के युवक आमने सामने आए गए थे। दोनों पक्षों में दो बार झगड़ा हुआ। मंगलवार को एएसपी अनिल कुमार सिंह और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में इस प्रकरण में समझौता करा दिया गया था।