फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल बंद होने की सूचना से गुस्साए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। किनौनी, मलकपुर सहित अन्य निजी चीनी मिलों ने गन्ना क्रय केंद्र बंद करने शुरू कर दिए हैं। गेहूं कटाई में किसानों के व्यस्त रहने के कारण गन्ना अभी खेतों में खड़ा है। सिरसली गांव में किनौनी मिल द्वारा कई दिन पूर्व क्रय केंद्र बंद कर दिया था। इसके बाद यहां के किसानों को अंगदपुर जौहड़ी क्रय केंद्र पर गन्ना डालने के लिए संबद्ध किया गया था। मिल द्वारा इंडेंट जारी कर किसानों को एक साथ सारी पर्ची जारी कर गन्ना तुलवाने की घोषणा कर दी। इसके चलते बुधवार को बड़ी संख्या में किसान गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में क्रय केंद्र परिसर गन्ने से भर गया। किसानों को जैसे ही क्रय केंद्र बंद करने की सूचना मिली तो उनमें रोष फैल गया। राजू तोमर सिरसली, रामपाल, ओमवीर, देवेंद्र, जयसिंह, सुशील, राजेंद्र, जोगेंद्र आदि किसानों ने डीसीओ अनिल भारती को अवगत कराकर अभी कम से कम दो दिन तौल कराने की मांग की। डीसीओ ने मिल प्रबंधन से वार्ता कर तौल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें