फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में महिला को कार से मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम बसी में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी युवक ने कार की टक्कर मारकर एक महिला को घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम बसी के रहने वाले रोहतास के परिजनों का पिछले दिनों पड़ोसी परिवार से झगड़ा हो गया था। तब गांव के प्रमुख लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। इसके बावजूद पड़ोसी परिवार रंजिश रखता रहा। आरोप है कि दो अगस्त की शाम पड़ोसी परिवार के लोगों ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। रोहतास की पत्नी रीना अपने पुत्र दीपक के साथ खेकड़ा थाना पुलिस को मामले की सूचना देने के लिए आ रही थी। तभी विरोधी परिवार के लोगों ने उनकी बाइक में कार की टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से रीना घायल हो गई।
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से सांठगांठ कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें