फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य रथयात्रा के साथ निर्वाण महोत्सव का हुआ समापन

विज्ञापन
पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव कार्यक्रम में भगवान पार्श्वनाथ को लड़ड़ू चढाते श्रद्वालु - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
भव्य रथयात्रा के साथ निर्वाण महोत्सव का हुआ समापन
विज्ञापन

खेकड़ा। श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर बड़ागांव में जैन साध्वी चंद्रमति माता के सानिध्य में आयोजित दो दिवसीय श्री 1008 पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव का निर्वाण लड्डू चढ़ाने एवं श्री जी की रथयात्रा मनमोहक कार्यक्रम किया गया।
श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र बड़ागांव स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में जैन साध्वी चंद्रमति माता के सानिध्य में चल रहे दो दिवसीय श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। बुधवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुखमाल चंद जैन ने किया। सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर मंदिर में श्री जी के समक्ष श्रद्धालुओं ने निर्वाण का 108 किलो का लड्डू चढ़ाया। इसके बाद विधान का आयोजन हुआ। अभिनंदन समारोह में आगंतुकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल जैन ने किया। प्रात: 10 बजे मंदिर से बैंड बाजों, भजन कीर्तन मंडलियों के साथ श्री जी की रथयात्रा शुरू हुई। जो त्रिलोक तीर्थ मंदिर से होते हुए साधुवृत्ति आश्रम में पांडुकशिला मैदान में पहुंची। वहां से पूजा अर्चना कर वापस प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

झंडारोहण सुधीर जैन, राहुल जैन सीए खेकड़ा ने किया। रथयात्रा में इंद्रेश जैन, सुदेश जैन संयुक्त रूप से सारथी बने। जबकि ख्वासी बनने का सौभाग्य दीपांशु जैन को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में नरेश जैन, अंकुश जैन, राहुल जैन, मनोज जैन, संजय जैन, राजेश जैन, विशेष जैन, सुमेरचंद जैन, सुशील जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

धर्म सभा में जैन साध्वी चंद्रमति माता ने कहा कि निर्वाण महोत्सव में भाग लेने से मनुष्य को सभी कष्टों से निजात मिलती है। जो मनुष्य सच्चे मन से श्री जी की भक्ति करता है। उसका जीवन खुशियों से भर जाता है। मनुष्य का सबसे प्रथम कर्तव्य जीवन में धर्म मार्ग होता है। जो उसकी महत्ता को नहीं समझता है। वह हमेशा परेशान होकर इधर उधर भटकता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें