संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। बरवाला गांव में मंदिर में पूजा करने जा रही महिला को आवारा गोवंश ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने रमाला थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी संजय कुमार बरवाला के सुरेंद्र शर्मा की भाभी संतोष देवी (68) पत्नी स्वर्गीय वेदपाल शर्मा मंगलवार को मंदिर मे पूजा करने गई थी। मंदिर से वापस लौटते समय रास्ते में आवारा गोवंश ने उसे टक्कर मार दी। सांड़ की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।