फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महिला को घर में खींचा, अर्धनग्न कर पीटा

Mon, 13 May 2024 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चार-पांच महिलाओं व पुरुषों ने एक महिला को घर में खींचकर उसकी पिटाई की और महिला को अर्धनग्न कर अभ्रदता की। महिला के पति की तहरीर पर चार महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उक्त गांव की एक महिला बड़ौत किसी काम से आई हुई थी। काम पूरा कर जब वह गांव में पहुंची, तो महिला व उसके परिवार से रंजिश रखने वाले कुछ लोगाें ने अपने परिवार की महिलाओं की मदद से महिला को सड़क से मकान के अंदर खींच लिया। खींचने के दौरान महिला जमीन पर गिरकर अर्धनग्न हो गई। आरोपियों ने महिला की लाठी-डंडों से पिटाई की और अर्धनग्न हालत में पीड़िता को घर के बाहर घूमाने का प्रयास किया। शोर मचाए जाने पर मौहल्ले के लोग उधर दौड़े और महिला को बचाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कुछ आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पति अशोक की तहरीर पर विमलेश, शिक्षा, काजल, मोनिका व सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें