फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पठान कोट में शुगर तो सराय व बिजरौल में त्वचा के मरीज अधिक

Mon, 13 May 2024 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत के पठान कोट में शुगर लोगों को परेशान कर रही है तो बिजरौल में त्वचा के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को जन आरोग्य मेले में पठान कोट में सबसे अधिक 42 शुगर के मरीज पहुंचे। कस्बा अमीनगर सराय और बिजरौल में सबसे अधिक त्वचा के मरीज जांच करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 23 पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इनमें 28 चिकित्सक और 75 पैरा मेडिकल स्टाॅफ ने 914 मरीजों की जांच की गई। मेले में बुखार के 50 मरीज मिले। इनमें से 23 मरीजों की मलेरिया की जांच कराई गई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा मेले में सबसे अधिक 103 मरीज शुगर के मिले। इनमें से सबसे अधिक 42 शुगर के मरीज बड़ौत की पठान कोट पीएचसी पर मिले। शुगर के अलावा त्वचा रोग भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। सबसे अधिक त्वचा के मरीज अमीनगर सराय में 13 और बिजरौल की पीएचसी पर 12 मरीज मिले। अधिकारियों ने मेलों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें