फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घरेलू कलह में महिला ने तेजाब पीकर की आत्महत्या

Fri, 03 Feb 2023 09:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के बड़ागांव में घरेलू कलह के चलते एक महिला ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव जखोली थाना राई जनपद सोनीपत हरियाणा निवासी मोनिका की शादी करीब चार वर्ष पूर्व क्षेत्र के बड़ागांव निवासी भूषण के साथ हुई थी। कुछ कई दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद बना हुआ था। बुधवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते कहासुनी हो गई। जिसके बाद मोनिका ने तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसको चिकित्सक के यहां ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। घटना का पता लगने पर मृतका के पिता मीर सिंह भी परिजनों संग बड़ागांव में पहुंचे। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कहा कि उनकी पुत्री ने स्वयं तेजाब पीकर आत्महत्या की है। वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि गृह कलह के चलते महिला ने आत्महत्या की है। मृतका महिला के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई किए जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें