फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मंडल के गठन से लोगों को मिलेगी बेहतर डाक सुविधा: कौशलेंद्र सिन्हा

विज्ञापन
बागपत के बड़ाबजार में अधीक्षक डाकघर के लोकार्पण समारोह में मंचासीन अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। डाक विभाग में नए मंडल की घोषणा के बाद शुक्रवार को मंडल कार्यालय का लोकार्पण किया। चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि नए मंडल के गठन से लोगों को बेहतर डाकसेवा मिलेगी और सुविधाएं बढे़गी।
विज्ञापन

चीफ पोस्टमास्टर जनरल परिमंडल लखनऊ कौशलेंद्र कुमार सिन्हा, पोस्टमास्टर जनरल बरेली संजय सिंह व निदेशक शाहनवाज अख्तर ने वर्चुअल लोकार्पण किया। मेरठ मंडल डाकघर के प्रवर अधीक्षक अनुराग निखारे व मेरठ मंडल के प्रवर अधीक्षक विजेंद्र ने कहा कि नवगठित बागपत मंडल में बड़ौत उपमंडल, केन्द्रीय उपमंडल मुजफ्फरनगर मंडल से शामली उपमंडल को शामिल किया है।
जिसमें एक प्रधान डाकघर, दो मुख्य डाकघर, 31 उप डाकघर, 282 शाखा डाकघर के साथ शुरुआत की गई है। जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकेंगी और लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। मौके पर बागपत मंडल के अधीक्षक रामनाथ, अजय कुमार जैन, हरेन्द्र कुमार, हिमांशु अरोड़ा, महेंद्र सिंह वर्मा, विकास धामा, रोहित सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें