फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रालोद है इंडिया के साथ, अफवाहों पर ध्यान न दें

Mon, 14 Aug 2023 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा है कि रालोद इंडिया (गठबंधन) के साथ खड़ा है। चुनाव का माहौल है, अफवाहें चलेंगी, उनपर ध्यान न दें।
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत सिंह का रविवार को एक बयान वायरल हुआ, जिसमें वह कह रहे हैं कि रालोद इंडिया गठबंधन के साथ खड़ा है और वह अच्छे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जनता को चाहिए कि एक बार उनको मौका जरूर दे। इस समय चुनाव का माहौल है तो काफी अफवाहें चलती रहेंगी। अफवाहों से सभी को बचना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए बयान पर कहा कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर पर बोलने की केवल खानापूर्ति की जबकि वहां स्थिति काफी खराब है। प्रधानमंत्री को इसपर कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें