फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जियो टैग फोटो के बिना नहीं होंगे बैनामे, स्टांप शुल्क चोरी रुकेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकित चौहान
विज्ञापन

बागपत। जियो टैग फोटो के बिना संपत्ति के बैनामे नहीं हो सकेंगे। यह केवल इसलिए किया जा रहा है, जिससे स्टांप शुल्क चोरी रोकी जा सके। यह व्यवस्था फिलहाल संपत्ति गिफ्ट देने के मामलों में शुरू कर दी गई और जियो टैग फोटो के बिना गिफ्ट डीड नहीं हो रही है। गिफ्ट डीड में व्यवस्था सफल होने पर अन्य बैनामों में होगी। इसका सरकार और संपत्ति मालिक दोनों को फायदा होगा।
संपत्ति गिफ्ट देने में केवल पांच हजार रुपये का स्टांप लगाया जाएगा और यह योजना दोबारा से पिछले सप्ताह ही शुरू की गई है। इस योजना को पिछले साल छह महीनों के लिए लागू किया गया था। तब लोगों ने व्यावसायिक भूमि, कार्यालय, स्कूल, फैक्टरी तक की गिफ्ट डीड कर दी। जिसका बाद में जांच में पता चला। इसको देखते हुए ही इस बार गिफ्ट डीड में केवल कृषि भूमि, मकान और प्लॉट को शामिल किया गया है। इसके साथ ही गिफ्ट डीड में इस बार एक नई व्यवस्था की गई है। जिसमें जिस जगह की गिफ्ट डीड की जाएगी, उसपर खड़े होकर जियो टैग का फोटो करना होगा। वह जियो टैग का फोटो गिफ्ट डीड में लगाया जाएगा और उसके बाद ही गिफ्ट डीड हो सकेगी। जिसके आधार पर जमीन की सही लोकेशन विभाग के पास रहेगी और जिसकी बाद में जांच कराई जा सकेगी।
विज्ञापन


अन्य बैनामों में लागू होगी व्यवस्था
जिस तरह से अब जियो टैग के फोटो के बिना गिफ्ट डीड नहीं हो रही है। उस तरह ही इस व्यवस्था को सामान्य बैनामों में लागू करने की तैयारी हो गई है। क्योंकि काफी लोग संपत्ति का बैनामा कराते हुए कम स्टांप लगा लेते है। इसके अलावा कई बार लोगों को जानकारी नहीं होने के कारण भी कम स्टांप लग जाता है। जिनकी बाद में जांच होने पर स्टांप चोरी का मामला दर्ज होने के साथ ही जुर्माना लगता है। ऐसे में जब जियो टैग का फोटो लग जाएगा तो उस संपत्ति की सही जगह बैनामे के दौरान पता चल जाएगा। जिससे स्टांप कम लगने की समस्या खत्म हो जाएगी। इस तरह से सरकार और संपत्ति मालिक दोनों को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन


पहली बार गिफ्ट डीड में जियो टैग वाले फोटो लगाए जा रहे है, जबकि अभी तक सामान्य फोटो लगते थे। जियो टैग वाले फोटो से किसी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सकता है। यह व्यवस्था जल्द ही सामान्य बैनामों में लागू हो सकती है। शिवशंकर, उप निबंधक रजिस्ट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें