फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह खंभों से तार किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। चोरों ने छह खंभों से लाखों रुपये की कीमत का तार चोरी कर लिया। क्षेेत्र के बड़ागांव में करीब छह वर्ष पूर्व विद्युत उपकेंद्र की स्थापना कराई गई थी। उपकेंद्र को विद्युत सप्लाई देने के लिए खेकड़ा बड़ागांव के बीच 33 केवीए की बिजली लाइन लगाई गई थी। बाद में बड़ागांव बिजलीघर को ग्राम फिरोजपुर स्थित बिजलीघर से जोड़ दिया गया था। इस कारण यह लाइन बंद पड़ गई थी। बृहस्पतिवार रात चोर करीब छह खंभों से विद्युत लाइन के तार चोरी कर ले गए। किसान विरेंद्र, देशपाल, सुनील आदि के मुताबिक चोरी गए तारों की कीमत करीब दो लाख है। विद्युत निगम के एसडीओ संजय कुमार का कहना हैं कि इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें