-सभी खिलाड़ी मवाना में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे
फोटो - 3
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
काॅलेज के क्रीड़ाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि पांच से सात अक्तूबर तक इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा में जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई थी। इसमें जूनियर बालक वर्ग की ऊंचीकूद में विद्यालय के तरुण कुमार ने पहला स्थान, 3000 मीटर की वॉक चाल में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। बालिका वर्ग की सब जूनियर में 3000 मी वॉक चाल रिया और नेहा ने दूसरा स्थान, जूनियर बालिका वर्ग में दीपांशी ने 800 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान, सब जूनियर बालिका वर्ग में शैली ने 200 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान, सीनियर बालिका वर्ग में लीसा ने 1500 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान, सीनियर बालक वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में आशीष ने प्रथम और लंबी कूद में दूसरा स्थान, सौ मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी खिलाड़ी 25 अक्तूबर को मवाना में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य नवाब सिंह, वेद प्रकाश, अनुज शर्मा, सुभाष, बालेश्वर, ब्रह्मपाल, श्यामवीर सिंह, तनसीर अली मौजूद रहे।