फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण के लिए करुंगी काम : महक जैन

विज्ञापन
बागपत में यूपीएससी में सफलता पर महक जैन को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत निवासी महक जैन ने यूपीएससी में पाई 17वीं रैंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। यूपीएससी की परीक्षा में बड़ौत नगर की बेटी महक जैन ने यूपीएससी परीक्षा में 17वीं रैंक पाकर जनपद का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। महक का कहना है कि उसकी पहली प्राथमिकता महिला सशिक्तकरण के लिए काम करने की रहेगी। आज बेटियां हर क्षेत्र में बेटों की बराबरी कर रही है। अभिभावकों से अपील की कि बेटियों का सहयोग करें और उनका मनोबल बढ़ाएं।
मूलरूप से बड़ौत नगर की रहने वाली महक जैन पुत्री प्रदीप जैन फिलहाल अपने परिवार के साथ हरियाणा के फरीदाबाद में रह रही है। पिता प्रदीप जैन एक प्राइवेट कंपनी में सिविल-इंजीनियर है, जबकि मां नीलिमा जैन गृहिणी है। बड़ी बहन वाणी जैन सीए फाइनल में है। महक जैन बचपन से ही होनहार रही है। उसने जामिया मिलिया दिल्ली से मास्टर डिग्री, हंसराज कॉलेज से बीकॉम, एमवीएम स्कूल फरीदाबाद से 12वीं की। महक जैन ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा 17वीं रैंक हासिल कर पास की। खुशी मनाने वालों में सभासद अनुज जैन, विनोद जैन एडवोकेट, विशाल जैन, राकेश जैन, गौरव जैन, कालू जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 घंटे की पढ़ाई में पास की परीक्षा
महक जैन ने बताया कि यूपीएससी परीक्षा को पास करने का लक्ष्य काफी समय पहले ही बना लिया था। इसके बाद वह मेहनत में जुटी गई। दिन में 10 घंटे की पढ़ाई की। मेहनत रंग लाई और यूपीएससी परीक्षा तीसरे प्रयास में पास की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें