फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीएम से बात कर मुआवजा दिलाएंगे, जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी होगी

Thu, 19 Jan 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत में ठाकुरद्घारा के लोगों से वार्ता करते सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह
विज्ञापन
बागपत। ठाकुरद्वारा मोहल्ले में पेयजल लाइन से पानी रिसाव होने पर मकानों में दरार आने के मामले में पीड़ित परिवार बुधवार को सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह से मिले। सांसद ने इस मामले में सीएम योगी से बात करके मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही गैस कंपनी और नगर पालिका के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही गई।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मोहल्ले में चेयरमैन पवन गुप्ता वाली गली और उसके पास ही दूसरी गली में जमीन धंसने से मकानों में आ गई थी। करीब 25 लोगों के मकानों में फर्श धंसा है और दीवारों में दरारें आई हुई हैं। वहां गैस पाइप लाइन बिछाने से पेयजल लाइन लीक होने पर पानी के रिसाव के कारण जमीन धंसी है। इस मामले में बुधवार को पीड़ित परिवारों के लोगों ने बागपत में कोर्ट रोड पर पहुंचे सांसद से मुलाकात की।
राधेश्याम शर्मा, दिनेश शर्मा, नरेश शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, अंकुर स्वामी, राजीव गुप्ता, नरेंद्र कुमार, सभासद विकास शर्मा, संजय रूहेला, हिमांशु कश्यप ने कहा कि ठाकुरद्वारा में मकान जर्जर हो गए हैं। ऐसे में उनको सरकार से मदद मिलनी चाहिए, जिससे मकानों को ठीक कराया जा सके। इसके साथ ही मकानों में दरार आने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई। सांसद ने कहा कि इस मामले में वह सीएम से बातचीत करेंगे और उनकी पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका व गैस कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई कराने की बात कही। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, डा. विनय त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें