फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान चलाया

Thu, 19 Jan 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बुधवार को डीएम ने हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। हस्ताक्षर कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में सहभागिता निभाई।
विज्ञापन

राष्ट्र वंदना चौक पर डीएम राजकमल यादव ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इसके उपरांत कलक्ट्रेट में हस्ताक्षर अभियान चलाया। डीएम राजकमल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक सप्ताह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पहले दिन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और फिर शपथ ग्रहण समारोह से लेकर प्रतियोगिताएं व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मोतीलाल राम, जिला प्रोबेशन अधिकारी तुलिका शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। उधर भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, राजेंद्र चौधरी समेत अन्य लोगों ने भी हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें