फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास में गांव को बुलंदी तक ले जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमारे प्रधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। काठा और नंगला बहलोलपुर गांव मिलकर एक ग्राम पंचायत बनती है। इस बार 64 वर्षीय कृष्णपाल गांव के प्रधान बने हैं। सफाई कर्मचारियों के अभाव में गांव की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। गांव के रास्ते भी जर्जर हालत में हैं। पेयजल आपूर्ति की भी समस्या गांव में है। नवनिर्वाचित प्रधान कृष्णपाल का कहना है कि गांव की सभी समस्याओं का तेजी से निस्तारण कराया जाएगा। विकास कार्यों के मामले में गांव को बुलंदी तक ले जाएंगे। इसके अलावा गांव की छोटी से छोटी समस्याओं को दूर कराने का भी उनका प्रयास रहेगा।
प्रधान का प्रोफाइल
नाम- कृष्णपाल
उम्र- 64
शिक्षा- इंटरमीडिएट
राजनीतिक पृष्ठभूमि- पहली बार प्रधान बने है। पिछली योजना में क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। चाचा जयभगवान 1995 में प्रधान बने थे।
गांव काठा का ब्योरा
जनसंख्या- 16 हजार
कुल मतदाता- 7387
वोट पड़े- 4663
वोट मिले- 1791
ये हैं प्राथमिकताएं
- कर्मचारियों की तैनाती कराकर गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे।
- स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर की तैनाती कराएंगे।
- गांव के जर्जर रास्ते बनवाने है।
- गांव में पानी की टंकी है, उसका पाइप लीकेज है उसे ठीक कराना है।
- युवाओं के लिए खेल का मैदान बनवाना है।
- नंगला गांव में बारात घर का निर्माण कराना है।
- ग्राम पंचायत सचिवालय जर्जर हालत में है, जीर्णोद्धार कराना है।
ये है गांव की समस्या
- सफाई कर्मचारी की कमी की वजह से सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है।
- स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक न होने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
- गांव के जर्जर रास्ते हैं।
- पाइपलाइन लीकेज होने की वजह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें