फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण के लिए चलाया जा रहा सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण के लिए सफाई अभियान जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिले भर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। 11 जुलाई से जिले भर में दस्तक अभियान चलाया जाएगा। आशा घर-घर जाकर बीमार लोगों का डाटा तैयार करेंगी।
जिले में एक से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिले भर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में गली-मोहल्लों में सफाई कर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डीएम राजकमल के निर्देशन में शुक्रवार को जिले भर में सफाई अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन कराया गया। वहीं, लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में नगर पंचायत की ओर से नगर में सफाई कराकर सैनिटाइजेशन कराया गया। नागरिकों को संचारी रोग नियंत्रण के लिए घरों के पास पानी इकट्ठा न होने देने, सफाई का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया। वहीं, 11 जुलाई से दस्तक अभियान चलाया जाएगा। आशा घर-घर जाकर दस्तक देकर बीमार लोगों का डाटा तैयार करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें