बागपत। आम आदमी पार्टी की बैठक में अग्निपथ योजना और महंगाई का आक्रोश जताया। वक्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में सात अगस्त को बड़ौत के पीएन शर्मा पार्क से बागपत के राष्ट्र वंदना चौक तक पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया।
पश्चिम प्रांत अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हो गए हैं। अग्निपथ योजना लागू होने से युवाओं का मनोबल गिर गया है। जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने महंगाई पर रोक लगाने व अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की। मौके पर जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह, नवीन गुर्जर, सचिन तोमर, संसार सिंह, नौशाद, मनीष तोमर, फिरोज, सतीश, अमित तोमर, साकिर, सरफराज, राजू सैनी मौजूद रहे।