फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग और पुलिया की मरम्मत नहीं होने पर देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। पुसार-ईदरीशपुर का जर्जर मार्ग और आदमपुर पुलिया टूटने के कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इनकी मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने एक सप्ताह में मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आदमपुर व ईदरीशपुर के ग्रामीण शुक्रवार को पुसार-ईदरीशपुर मार्ग पर एकत्रित हुए। बताया कि लिंक मार्ग से कई गांवों के ग्रामीण रोजाना आवागमन करते है और खेती बाड़ी करने वाले किसान भी इसी लिंक मार्ग से बड़ौत और मुजफ्फरनगर के लिए आवागमन करते हैं, जो सीधा हाईवे तक जाता है। जो काफी समय से जर्जर हालत में होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार वाहन चालक हादसों में घायल भी हो चुके हैं।
इसके अलावा आदमपुर पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने एक सप्ताह में समस्या का समाधान कराने की मांग की। मौके पर रामछैल पंवार, अरविंद, चिंटू, मिंटू, आशु, विरेंद्र, हरि पंवार, लेखा, राहुल, गौरव, सौरभ, मुकेश, अविश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें