अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर सिग्नल फेल होने से ट्रेन काफी देर तक जंगल में खड़ी रही।
शुक्रवार को शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सिग्नल नहीं मिलने के कारण सिग्नल के पास ही रुक गई। जो काफी देर तक आगे नहीं चल पाई। बागपत रेलवे रोड स्टेशन पर पहुंचने के निर्धारित समय तीन बजकर 28 मिनट पर ट्रेन स्टेशन पर नहीं आने के बाद कर्मचारी व अधिकारी हरकत में आए।
स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि सिंगल फेल होने के बाद पेपर पर रूट बनाकर लाइन सेट कर कर्मचारी सुरक्षित स्टेशन तक लेकर आए। इसके बाद करीब 20 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही और बाद में सिग्नल मिलने पर ट्रेन को रवाना किया।