अग्रवाल मंडी टटीरी में आयोजित बैठक में भाग लेते विश्वकर्मा समाज के लोग
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में हुई विश्वकर्मा समाज की बैठक में बाछौड़ प्रकरण के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया। रविवार को समाज के लोग मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी देंगे।
अग्रवाल मंडी टटीरी में बिजेंद्र विश्वकर्मा के आवास पर हुई बैठक में मां व दो बेटियों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी दरोगा नरेशपाल की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश जताया। वक्ताओं ने कहा कि 11 सितंबर को सीएम योगी बागपत आएंगे। जिसमें समाज के लोग मुख्यमंत्री से मिलकर बाछौड़ प्रकरण के आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे। बैठक में मनीष विश्वकर्मा, रोहताश, विनोद, भरत सिंह, जगदीश, विक्रम सिंह, सतपाल सिंह, पद्म सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश, राजेंद्र सिंह, राहुल, डॉ. वेदप्रकाश विश्वकर्मा, मदन, नीतू, सुरेंद्र मौजूद रहे।