बड़ौत । तहसील में मलकपुर मिल के किसानों की हुई बैठक में निर्णय लिया यदि 15 सितंबर तक मलकपुर मिल का 244 करोड़ मूल और 60 करोड़ ब्याज समेत 304 करोड़ का भुगतान नहीं किया तो किसान तहसील परिसर में सामूहिक आत्महत्या करेंगे।
किसान राम कुमार पंवार की अध्यक्षता और प्रमोद कुमार के संचालन में हुई बैठक में किसानों ने आत्महत्या करने की रणनीति बनाई और 13 और 14 सितंबर को गांव-गांव जाकर प्रचार किया जाएगा। राम कुमार पंवार, भाकियू के राजेंद्र तोमर, अनिल सिंह, गन्ना विकास समिति मलकपुर के चेयरमैन धूम सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह, धीर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।