बड़ौत । जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में सोमवार को जाट शिक्षा महासभा के आजीवन सदस्यों की बैठक हुई। इसमें 18 सितंबर को कॉलेज के स्टेडियम में होने वाले दंगल को सफल बनाने पर बल दिया।
इस बैठक की अध्यक्षता चौधरी चौरासी सुरेंद्र सिंह ने की। संचालन डॉ. महक सिंह और प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसमें जाट शिक्षा महासभा के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा ने बताया कई वर्षों से तैयार भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण चार अक्तूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह करेंगे।
बैठक में कॉलेज के वातानुकूलित इण्डोर स्टेडियम में 18 सितंबर को होने वाले दंगल को सफल बनाने पर भी बल दिया। इसमेें प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, मौज पाल, यशपाल शास्त्री, वीरेंद्र सिंह, बिंदू, ऋषिपाल प्रधान, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, ओमवीर सिंह, ओमपाल, अजित प्रधान, सूरत सिंह, हरीश मलिक, सतवीर पंवार, नरेंद्र सिंह, रणधीर पंवार, रामकिशन, हरवीर, भोपाल, राजपाल, श्यौदान, कृष्णपाल, किरण, सोहन पाल, सतपाल, इंद्रपाल, विक्रम सिंह, सतप्रकाश, जसवीर, राधेश्याम, मदन पाल, सत्य सिंह, चंद्रपाल आदि रहे।