फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ऑपरेशन शुरू होने से पहले यूपी पुलिस के सिपाही की पत्नी की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत(बागपत)। नगर के एक अस्पताल में रविवार को हाथ का ऑपरेशन शुरू होने से पहले दोघट के रहने वाले यूपी पुलिस के सिपाही दीपक की पत्नी शिवानी (25) की मौत हो गई। वहां परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिला के पति दीपक ने चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि उसकी पत्नी शिवानी कई दिन पहले सीढि़यों से गिर गई थी और उसके हाथ में चोट लगी थी। जिसे ऑपरेशन के लिए शनिवार को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को सुबह नौ बजे ऑपरेशन के लिए उसे ऑपरेशन थिएटर में लाया गया। करीब दो घंटे बाद बताया कि शिवानी की मौत हो गई। दीपक का आरोप है कि चिकित्सक ने लापरवाही दिखाते हुए बेहोशी के इंजेक्शन में अधिक मात्रा में दवाई दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
वहां पर परिजनों ने हंगामा भी किया। इसके बाद शव को सीएचसी पर लाया गया, जहां से मौत का सही कारण पता करने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के पति दीपक सहारनपुर में तैनात हैं और उनके दो बच्चे हैं। दीपक ने कोतवाली में तहरीर देकर चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सक का कहना है कि ऑपरेशन से पहले ही मरीज का ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगा, उसे बचाने का प्रयास किया गया मगर उसकी मौत हो गई। उन्होंने उसके परिजनों पर अस्पताल में तोड़फोड़ करने, स्टाफ के साथ मारपीट का आरोप लगाया। वहीं जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि तहरीर मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-पैनल ने किया पोस्टमार्टम, बिसरा सुरक्षित रखा गया
शिवानी के शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसलिए उसका बिसरा सुरक्षित रखा गया है। बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा और उसकी जांच रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें