फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: देशभक्ति का जज्बा जगाया तो धार्मिक रागिनी भी सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- नौ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव में रविवार को रागिनी प्रतियोगिता हुई, जिसमें कलाकारों ने धार्मिक, देशभक्ति रागिनी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल व कांग्रेस नेता अहमद हमीद ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कलाकार पेप्सी शर्मा, सुरेंद्र भाटी, शिल्पी तिवारी, रचना तिवारी, दिनेशा, शिवानी ने रागिनी प्रस्तुत की। कलाकारों में एक-दूसरे से अच्छी रागिनी पेश करने के लिए ताल लग गई। रागिनी सुनकर ग्रामीणों ने भी जमकर तालियां बजाकर हौंसला बढ़ाया। कलाकारों ने देशभक्ति, धार्मिक और ग्रामीण संस्कृति को लेकर रागिनी पेश की। इस दौरान राहुल यादव, रामकिशन प्रधान, राज सिंह, वीरेंद्र, अनिल यादव, जयप्रकाश यादव, बिशन दरोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें