फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आसान आया पेपर तो अभ्यर्थियों के चेहरे पर दिखी मुस्कराहट

Sun, 25 Aug 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन पेपर काफी आसान आया तो अभ्यर्थियों के चेहरे पर उसकी मुस्कराहट साफ दिखाई दी। पेपर देकर निकले अभ्यर्थियों ने तैयारी के अनुसार पेपर आने की बात कही तो अब परिणाम का इंतजार रहेगा और वह भी बेहतर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

परीक्षा के पहले दिन जहां कुछ अभ्यर्थियों को गणित ने उलझाया था और इस कारण ही अभ्यर्थी कुछ मायूस दिखाई दिए थे। वहीं दूसरे दिन अभ्यर्थियों को पेपर में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। अभ्यर्थियों ने पेपर के लिए जिस तरह की तैयारी की हुई थी, उसी के अनुसार पेपर मिला। अभ्यर्थियों को यह भी बड़ा फायदा मिला कि अधिकतर ने पिछली बार भी पेपर दिया था और उसको देखते हुए ही तैयारी की थी। अभ्यार्थियों का कहना था कि पिछली बार के मुकाबले पेपर भी आसान आया और प्रश्नों को हल करने में कोई ज्यादा परेशानी नहीं हुई। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद जताई है।

-

-पेपर सामान्य आया था, जिसे हल करने में कोई ज्यादा परेशानी नहीं आई। पहले भी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर दे चुका हूं। पेपर आसान आने से परीक्षा में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। - प्रिंस मुजफ्फरनगर
विज्ञापन


-प्रश्नपत्र हल करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। पेपर को लेकर पहले से ही मेरी तैयारी पूरी थी और पूरा प्रश्नपत्र स्लेबस से आया था। परीक्षा अच्छे नंबरों के साथ पास करने की उम्मीद है।- चिंतपूर्णा, कंकरखेड़ा मेरठ

-पेपर न आसान था और न ही ज्यादा कठिन। पेपर सामान्य रहा, जिसको हल करने में कोई ज्यादा परेशानी नहीं आई। परीक्षा में पूछे गए सभी सवालों को हल कर दिया। इस बात का फायदा मिला कि तैयारी काफी बेहतर थी। - रवि, बिहार

-मैं पिछले कई महीनों से परीक्षा को लेकर तैयारी में जुटी थी। अधिकतर पेपर तैयारी के अनुसार ही आया, जिससे मुझे प्रश्नों को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। पेपर आसान रहा और अब परिणाम का इंतजार है जो बेहतर आने की उम्मीद है। - सुभांगी, मेरठ

-इस बार पहले हुई परीक्षा के मुकाबले पेपर आसान आया। पेपर में सामान्य ज्ञान और गणित के सभी प्रश्न आसान आए, जिससे प्रश्नों को हल करने में काफी आसानी रही। पेपर मेरी तैयारी के अनुसार आया। गणित से पहले परेशानी होती थी, मगर इस बार काफी अच्छा रहा। - हिमांशु मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें