फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दस सितंबर तक होंगे नौवीं और 11 के पंजीकरण

Sun, 25 Aug 2024 03:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नौवीं व 11वीं में पंजीकरण दस सितंबर तक करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य 30 सितंबर तक अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली क्षेत्रीय कार्यालय और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को दस सितंबर तक नौवीं व 11वीं के विद्यार्थियों का कोषागार में शुल्क जमा कर शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। 11 से 13 सितंबर तक बेवसाइट पर अपलोड किए गए विद्यार्थियों के विवरण की चेकलिस्ट में विद्यार्थी के नाम, माता और पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय और फोटो की जांच कर सूची अपडेट की जाएगी। 14 से 20 सितंबर तक जांच के उपरांत विवरण में संशोधन का विद्यार्थियों का विवरण अपलोड किया जाएगा। प्रधानाचार्य 30 सितंबर तक अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराएंगे। माध्यमिक शिक्षा सचिव भगवती देवी ने निर्धारित तिथि के आधार पर विद्यार्थियों का विवरण अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें