फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हल्दी की रस्म में डीजे बजाने से रोका तो परिजनों पर दूल्हा भड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। हल्दी की रस्म के दौरान डीजे बजाने से मना करने पर दूल्हे की परिजनों से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर दूल्हा हल्दी की रस्म बीच में छोडकर कोतवाली में शिकायत करने जाने लगा तो परिजनों ने उसे रास्ते में रोककर किसी तरह समझाया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी एक युवक की मंगलवार को शादी होनी थी। सोमवार की शाम घर में शादी का माहौल था। परिजन और रिश्तेदार शादी की तैयारियों में जुटे थे। रात करीब दस बजे हल्दी की रस्म चल रही थी। दूल्हे ने रस्म के दौरान डीजे बजवाने की बात कही। घर के बुजुर्ग लोगों ने रात में डीजे बजवाने से मना कर दिया। इस बात पर दूल्हा भड़क गया और परिजनों से नोझोंक हो गई। वह रस्म को बीच में छोड़कर कोतवाली पुलिस से शिकायत करने के लिए दौड़ पड़ा। परिजनों ने उसे बीच रास्ते में ही पकड़ लिया। पुलिस से शिकायत किए बिना ही परिजन समझा बुझाकर उसे घर वापस ले गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें