फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पत्नी मायके गई तो मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध खट्टा प्रहलादपुर गांव के मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पता चलने पर वहां पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खट्टा प्रहलादपुर गांव का रहने वाला अनिल (45) का शव बुधवार को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया गया कि मजदूर का परिवार में पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। इसके चलते उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। जिसके बाद अनिल अपने बच्चों के साथ घर में रह रहा था। बताया कि पत्नी के मायके जाने से अनिल काफी परेशान रहने लगा और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चांदीनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिवार वाले आत्महत्या करना बता रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें