फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मालगाड़ी आने पर ट्रैक पर साइकिल छोड़कर भागा किशोर

Sat, 19 Apr 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग ​स्थित रेलवे फाटक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई साइकिल - फोटो : 1
विज्ञापन
बड़ौत। अमीनगर सराय मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर शुक्रवार दोपहर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली मालगाड़ी को निकलवाने के लिए फाटक बंद कर दिया गया। इस दौरान एक किशोर अपनी साइकिल लेकर फाटक के नीचे निकलकर रेलवे लाइन पार करने लगा। तभी दिल्ली की तरफ से मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी को देखते ही किशोर अपनी साइकिल रेलवे ट्रैक पर छोड़कर भाग गया। मालगाड़ी के नीचे आने से साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और किशोर वहां से भाग गया। जीआरपी थाना प्रभारी ऊधम सिंह तालान का कहना है कि इसकी जानकारी नहीं है और इसका पता कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें