फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं भगवान : चंद्रमति

Sat, 19 Apr 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
कार्यक्रम की खबर से संबं​​​धित फोटो।  बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भगवान पार्श्व
विज्ञापन
खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में शुक्रवार को भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।इसके बाद अभिषेक व शांति धारा करके विधान शुरु हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की 48 दीपों सेे विशेष पूजा की। धर्मसभा में चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य को भगवान की भक्ति अवश्य करनी चाहिए। भगवान की भक्ति के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। जो भगवान की भक्ति करता है, भगवान उनकी सदैव रक्षा करते हैं। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, विनोद जैन, अभिषेक जैन, दिनेश जैन, सुनील जैन, राजीव जैन, दीपक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें