फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रशिक्षित ट्रेनर दे रहे प्रशिक्षण, डीएम से की समस्या का समाधान कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने केंद्र संचालक पर आए दिन सेंटर बदलने, सेंटर पर पेयजल व शौचालय आदि की व्यवस्था प्रदान न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण ले रहे अक्षय कुमार, विक्की, स्नेहा, अर्चना, अंकुर, सनी, मोहित, सूरज, गीता, पूजा, काजल, सजना, सीता का कहना है कि एक साल पूर्व अग्रवाल मंडी टटीरी में मिशन अंतर्गत ट्रेनिंग सेंटर खोला गया था। सेंटर में कोर्स करने के लिए ज्वाइन कराने के बाद समय पर प्रशिक्षण नहीं दिया गया। आरोप लगाया कि अनट्रेंड ट्रेनरों से प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। सेंटर में कंप्यूटर, पेयजल, वॉशरूम की उचित सुविधा नहीं है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से सेंटर का निरीक्षण कर ट्रेनिंग सेंटर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें