फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गेहूं से लदा ट्रक नाले में फंसा, खाद्य विभाग की टीम पहुंची

विज्ञापन
खेकड़ा में मुबारिकपुर रोड पर नाले में फंसा गेंहू से लदा ट्रक - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर में मुबारिकपुर रोड पर एक गेहूं लदा ट्रक नाले में फंस गया। सूचना मिलने पर एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम ने गेहूं को सरकारी राशन मानकर ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह हरियाणा के जींद से एक गेहूं लदा ट्रक मुबारिकपुर रोड स्थित धर्म कांटे पर पहुंचा। कांटे पर तौल कराने के बाद जब चालक ट्रक को वहां से लेकर जा रहा था। तभी ट्रक नाले में फंस गया। इसी दौरान किसी राहगीर ने एसडीएम को फोन कर सरकारी राशन से लदा ट्रक नाले में फंसे होने की सूचना दे दी।
एसडीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ट्रक चालक भूपेंद्र का कहना है कि वह जींद हरियाणा से यह गेहूं खेकड़ा स्थित एक आटा मिल में लाया है। मिल मालिक ने हरियाणा के किसानों से यह गेहूं खरीदा है। उनके पास कृषि उत्पादन मंडी समिति की पर्ची भी है। एसडीएम अपूर्वा यादव का कहना है कि गेहूं के बिल चेक किए गए हैं। मामले की जांच के कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें