फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से क्रय केंद्र पर खड़ी गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। मुलसम गांव के चार किसानों ने किसान सेवा सहकारी समिति दाहा के सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर बीती 22 मई को पंजीकरण कराया था। इन्हें एक जून का शेड्यूल मिल था। ये गेहूं लेकर केंद्र पर पहुंचे तो कर्मचारियों ने तौलने से इनकार कर दिया। इसके चलते चार दिन से इनके ट्रैक्टर-ट्रॉली गेहूं से लदे खड़े हैं। किसानों को केंद्र के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कर्मचारी इनके गेहूं नहीं तौल रहे हैं। किसान अधिकार आंदोलन के अध्यक्ष नरेंद्र राणा ने कहा कि केंद्र के कर्मचारियों का व्यवहार अच्छा नहीं है। किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसानों के गेहूं नहीं खरीदे गए तो धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। वहीं, इस संबंध में समिति के एमडी लोकेंद्र मलिक ने कहा कि वे आज भी क्रय केंद्र पर गए थे। वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं थीं। केंद्र पर नए प्रभारी के आने के बाद स्थिति में सुधार हुआ है। यदि किसी को परेशानी है तो उसे जल्द दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें