यात्रियों को तमाम सुविधाएं दिलाने के परिवहन विभाग के दावे खोखले नजर आ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली चुंगी पर बना बस स्टैंड है, जहां पर बसें कीचड़ और जलभराव में खड़ी होती हैं। मजबूरन यात्रियों को कीचड़ और जल भराव से ही होकर बसों में चढ़ना पड़ता है। लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ये बोले यात्री
बड़ौत डिपो के अधिकारियों का ध्यान यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने पर बिल्कुल नहीं है। बावली बस स्टैंड पूरी तरह से कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो चुका है। ऐसे मेें यात्रियों को या तो हाईवे पर खड़े होकर जान जोखिम में डालकर बसों में सफर करना पड़ रहा है। अन्यथा कीचड़ से गुजरकर बसों में चढ़ना पड़ रहा है।
- सावन
प्रतिदिन यहां से सैकड़ों यात्री बसों में सवार होते हैं, यहां पर कीचड़ और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार रोडवेज विभाग के अधिकारियों को मिट्टी डलवाने के लिए अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन किसी का इस ओर ध्यान नहीं है। इससे यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं। - आकाश
बरसात में बावली चुंगी बस स्टैंड पर जलभराव हो जाता है, यहां पर पानी निकासी का प्रबंधन किया जा रहा है। जल्द ही यात्रियों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
-रामदास एआरएम बड़ौत।