फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का जेवी कॉलेज में जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में शुक्रवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में संपन्न हुई दो दिवसीय चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा ने किया। उन्होंने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में संपन्न हुई प्रतियोगिता में कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा श्वेता ने 52-54 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। शिखा चौधरी ने 54 व 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वी को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त स्नेहा, नेहा चौधरी 57-60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. उमेंद्र कुमार, डॉ. मदन पाल सिंह, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. अमरपाल सिंह, डॉ. अनिल सरोहा, डॉ. मनोज राणा, डॉ. रकम सिंह मलिक, कुलदीप, संजीव, बाबूराम ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें