फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दहेज की मांग पर बारात बंधक बनाई, दूल्हा हुआ फरार

Sun, 05 May 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से आई बारात में दूल्हे द्वारा दहेज में 10 लाख व एक कार मांगने पर हंगामा खड़ा हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक बना लिया। इस दौरान दूल्हा वहां से भाग निकला। इसे लेकर वहां घंटों तक हंगामा चला। समाज के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया और शादी कराकर दुल्हन को विदाई दी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शनिवार को नगर के एक मैरिज होम में बारात आई थी। बारात के दौरान दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के लोगों से दहेज में 10 लाख व एक कार की डिमांड की। इसे लेकर वहां पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। लड़की पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक बना लिया। इस दौरान दूल्हा अपने दोस्तों के साथ वहां से भाग निकला। तकरीबन दो घंटे बारात बंधक रही। समझौता होने के बाद दूल्हे को मौके पर बुलाया। इसके बाद शादी कराकर दुल्हन को विदाई दी गई। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें