फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हत्यारोपी समीर से बरामद हुआ छुरा

Sun, 05 May 2024 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने उमर हत्याकांड मेें नामजद आरोपी को न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा में रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त छुरा बरामद किया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मोबाइल खरीदने के विवाद को लेकर 11 अप्रैल को कोतवाली से मात्र 100 मीटर दूर उमर पुत्र असफाक की चार-पांच युवकों व लोगोें ने चाकूओं व छुरे से ताबड़तोड वार कर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे। हत्या के विरोध में परिजनों ने कोतवाली में शव रखकर हंगामा किया था। इस मामले में मृतक उमर के भाई वाजिद ने समीर, तौफिक, कदीम पुत्र शफीक उर्फ हड्डी पुत्र इशाक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। गत दिनों पुलिस ने शफीक उर्फ हड्डी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। जबकि समीर ने पुलिस को चकमा देकर न्यायलय में सरेंडर कर दिया था। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से अनुमति लेकर आरोपी समीर को रिमांड पर लिया। रिमांड पर पूछताछ के दौरान समीर से हत्या में प्रयुक्त छुरा बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें