फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गर्मी व लू के थपेड़ों से लोग बेहाल, 42 डिग्री रहा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। यहां शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा तो रात के तापमान भी कम नहीं हो रहा है, जो 28 डिग्री पर चल रहा है। गर्मी के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं और दोपहर में बाजार भी सूने दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


यहां पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी का असर जनजीवन पर दिख रहा है। सुबह से ही तेज धूप और लू लोगों की दिनचर्या बिगाड़ रही है। घरों से बाहर निकलते ही लोगों को लू के थपेड़े लगने शुरू हो जाते हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। घरों में लगे कूलर और पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी गर्मी और बढ़ेगी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा। इस सप्ताह तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। ऐसे में चिकित्सक लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। गर्मी को देखते हुए पानी व अन्य पेय पदार्थ अधिक पीने और शरीर को कपड़े से पूरी तरह ढककर ही बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है।

बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

एक तरफ जहां गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं बिजली कटौती ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर से लेकर गांव तक लगातार हो रही ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से लोग दिन-रात परेशान हैं। शहर में 24 घंटे की जगह केवल 18 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। गांवों में बिजली आपूर्ति घटकर 15 घंटे तक रह गई है। बागपत के कोर्ट रोड के राजू, मिंटू आदि का कहना है कि रात में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की नींद खराब हो जाती है। दिन में भी बिजली की स्थिति खराब बनी रहती है। इससे गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें