बागपत, बड़ौत। एक बार फिर से मौसम बदल गया है। शुक्रवार की देर रात बारिश शुरू होने से तापमान में कमी आई है वही बरसात के साथ आई बरसात से कई जगहों पर बिजली भी गुल हो गई।
कई दिनों से तेज धूप और गर्मी के चलते तापमान में वृद्धि हो गई थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छा गए थे, जिससे मौसम पूरी तरह से बदल गया था। शाम होते होते तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बागपत सरूरपुर, ट्यौढ़ी, बडौली, क्षेत्र में बारिश के चलते सड़कों और गलियों में पानी भर गया। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बादलों की तेज गर्जना से लोग सहमे रहे। मौसम में एकाएक आए बदलाव के चलते एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास हुआ। वहीं तेज हवाओं से बड़ौत, बावली, लुहारी, बरनावा, बिनौली, रंछाड समेत अन्य जगहों पर बिजली भी गुल हो गई।